बदायूं, अप्रैल 9 -- तहसील परिसर में भाकियू चढूनी गुट का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। कार्यकर्ता गांव अगोल के नगरिया निवासी सोमवती को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं। तहसील अध्यक्ष राम सिंह का आरोप है कि दबंगों ने महिला के घर पर मिट्टी डालकर कब्जा कर लिया और दरवाजा निकाल दिया। शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने से आक्रोशित संगठन ने 10 अप्रैल तक का अल्टीमेटम दिया है। चेतावनी दी कि यदि समाधान नहीं हुआ, तो कार्यकर्ता भूख हड़ताल करेंगे। इस दौरान वसीम खान, इरशाद खान, बब्बू खान और शैलेश कुमार समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...