बदायूं, जनवरी 14 -- बदायूं। भारतीय किसान यूनियन चढूनी के कार्यकर्ता मालवीय आवास ग्रह पर छठे दिन भी धरने पर बैठे रहे। यहां कार्यकर्ता जमीन पर हुये अवैध कब्जे को हटवाने की मांग को लेकर आठ जनवरी से अनिश्चित कालीन धरना दे रहे हैं। जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने कहा कि तहसीलदार सदर के आश्वासन के बाद भी मांगें पूरी नहीं हुई हैं। जिला प्रभारी कृष्ण अवतार शाक्य, जिला महासचिव बीईशु दास, पूर्व जिला उपाध्यक्ष आरिफ रजा, प्रेमवती, भगवान दास, रामेश्वर, नूरुद्दीन, कल्लू, यादवेंद्र यादव, विमलेश कुमार मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.