भाकियू चढ़ूनी ने ट्रेड डील के विरोध में सौंपा ज्ञापन
हापुड़, जून 23 -- भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के पदाधिकारियों ने मंगलवार को प्रस्तावित व्यापार (ट्रेड) समझौतों के विरोध में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया कि भारत सरकार द्वारा विभिन्न देशों के साथ किए जा रहे अथवा विचाराधीन व्यापार समझौते देश के किसानों के हितों के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं। जिलाध्यक्ष विपिन कुमार तेवतिया ने कहा कि भारत की कृषि व्यवस्था पहले से ही अनेक चुनौतियों का सामना कर रही है। किसानों पर बढ़ती उत्पादन लागत, फसलों के उचित मूल्य का अभाव, प्राकृतिक आपदाओं तथा कर्ज के बोझ जैसी समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं। इन परिस्थितियों में कई किसान आत्महत्या जैसे कदम उठाने को भी मजबूर हो रहे हैं।उन्होंने यह भी पढ़ें- भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का ज्ञापन कहा कि यदि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.