भाकियू चढ़ूनी ने कार्यकर्ताओं से की अलर्ट पर रहने की अपील
बरेली, सितम्बर 22 -- रिठौरा, नवाबगंज। भारतीय किसान यूनियन(चढ़ूनी) ने हरियाणा में धान खरीद केंद्रों को लेकर चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में तराई प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से अलर्ट रहने की अपील की है। भाकुयू (चढ़ूनी) के प्रदेश अध्यक्ष तराई क्षेत्र भूपेंद्र गिल ने पत्र जारी कर कहा है कि हरियाणा में धान खरीद केंद्रों को लेकर चल रहे किसान आंदोलन पर हरियाणा पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है। आंदोलनरत किसानों को गिरफ्तार किया जा रहा है, आंसू गैस के गोले दागे जा रहे हैं तथा पानी की बौछार कर उन्हें तितर-बितर करने का प्रयास किया जा रहा है। इस परिस्थिति को देखते हुए संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से समूचे भारतवर्ष में किसान आंदोलन को लेकर हाई अलर्ट घोषित किया गया है। यह भी पढ़ें- फिर भड़के किसान; दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे जाम करने निकले, पुलिस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.