भाकियू क्रांति ने अयुब को बनाया जिला संगठन मंत्री
मुजफ्फर नगर, जून 22 -- छपार। गांव छपार में रविवार को भाकियू क्रांति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी ने कहा कि सरकार किसान व मजदूरों की अनदेखी कर रही है, सरकार ने 8 हजार स्कूलों को बंद करा दिया है, जबकि सरदार वल्लभ भाई पटेल की 88 करोड रुपये की लागत से मूर्ति का निर्माण करा दिया। मूर्ति के स्थान पर सरदार पटेल के नाम से स्कूल कालेजों का निर्माण कराया जाता तो गरीबों के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सकती थी। उन्होंने संगठन का विस्तार करते हुए दर्जनों लोगों को संगठन की सदस्यता ग्रहण कराई। अयुब हसन को जिला संगठन मंत्री व नसीम राव को जिला सचिव नियुक्त किया गया, कहा कि इनकी नियुक्ति से संगठन को मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता अय्याज अहमद व संचालन रागिब ने किया। इस दौरान असजद खामपुर, गालिब, शमशाद राव, मौसम, मोमिन, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.