भाकियू क्रांतिकारी ने नगर की समस्याओं को उठाया
मेरठ, मई 20 -- सरधना नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू क्रांतिकारी संगठन के पदाधिकारी बुधवार को नगर पालिका पहुंचे। यहां उन्होंने ईओ से मुलाकात की और एक ज्ञापन सौंपकर नगर की समस्याएं बताई। उन्होंने जल्द से जल्द समस्याओं के समाधान की मांग की, चेतावनी दी कि यदि जल्छ समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। ईओ को दिए गए ज्ञापन में भाकियू क्रांतिकारी के पदाधिकारियों ने नगर की प्रमुख समस्याएं जैसे नगर में विभिन्न स्थानों पर जल भराव, सफाई व्यवस्था, तालाबों पर अवैध कब्जे आदि उठाई। पदाधिकारियों ने इन सभी समस्याओं का गंभीरता से संज्ञान लेने व जल्द से जल्द इनका समाधान कराने की मांग की। ईओ दीपिका शुक्ला ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय सचिव भूमेश कुमार सोम, युवा जिला अध्यक्ष संगीत सिंह, दानिश अली, अंकुश नायक, प्रिंस सोम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.