बुलंदशहर, अप्रैल 4 -- भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा ने गांव बहादुरपुर पसौली निवासी मेरठ मंडल के अध्यक्ष गुड्डू प्रधान को प्रदेश मुख्य महासचिव बनाया है। उनकी ताजपोशी से किसानों में हर्ष का माहौल है। गुड्डू प्रधान ने बताया कि वे हमेशा किसानों के लिए संघर्ष करते रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...