भाकियू के पदाधिकारी 25 को परिवहन विभाग के कार्यालय पर देंगे धरना
मुरादाबाद, अगस्त 23 -- बिलारी। जनपद मुरादाबाद में क्षेत्रीय परिवहन विभाग कार्यालय में भ्रष्टाचार को लेकर कई बार की गई लिखित व मौखिक शिकायतों की सुनवाई न होने पर भारतीय किसान यूनियन की जिला कार्यकारिणी ने फैसला लिया है कि 25 अगस्त को कार्यालय पर दोपहर 12 बजे से अनिश्चितकालीन धन्ना प्रदर्शन किया जाएगा। पदाधिकारियों ने बताया कि इससे पूर्व 18 अगस्त को परिवहन विभाग के अधिकारी संभागीय परिवहन अधिकारी को ज्ञापन भी दिया था। जिसमें सभी अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण का 7 दिन का समय दिया गया था। लेकिन किसी भी समस्या का निस्तारण नहीं किया गया। मंडल अध्यक्ष मनोज चौधरी के मुताबिक भारतीय किसान यूनियन परिवहन कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.