पीलीभीत, अप्रैल 25 -- अमरिया। भारतीय किसान यूनियन भानु गुट ने तहसील परिसर में मासिक पंचायत रामगोपाल प्रजापति की अध्यक्षता में सम्पन्न की। इसमें चार सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम मंयक गोस्वामी को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि किसानो के अंश निर्धारण में अत्यधिक गड़बड़ी है। अंश संशोधन कराने के लिए अलग-अलग पटल निर्धारित कराया जाए। जाति प्रमाणपत्र लड़कियों के मायके से बनवाने के लिए प्रक्रिया सरल की जाए। नेशनल हाईवे में खेतों से मिट्टी उठाने में कैलाश रजबहा पर बने पुल टूट गए हैं और पटरी भी बुरीतरह क्षतिग्रस्त हो गई है तथा माधौपुर फरदिया नैशनल हाइवे से सुन्दरपुर तक नहर रोड को पक्का बनाया जाए। नैशनल हाइवे सहित सभी रोडों पर मिट्टी का काम ढक कर किया जाए। सभी कार्यो को गुणवत्तापूर्वक कराया जाए। इस दौरान बाबू राम वर्मा, रघुवीर सिंह, दौलत सिंह, डोरी लाल, ओम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.