बागपत, मार्च 24 -- बागपत। कलेक्ट्रेट पर सोमवार को भाकियू भानू ने प्रदर्शन किया। उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों पर दर्ज मुकदमें वापस लिए जाने की मांग की। वहीं, भाकियू टिकैत ने वन कर्मियों पर लोगों को परेशान करने का आरोप लगाया। वन दरोगों को सस्पेंड किए जाने की मांग की। भाकियू भानू के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सोमवार की सुबह कलेक्ट्रेट पर पहुंचे। वहां उन्होंने धरना-प्रदर्शन किया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह का कहना था कि बागपत कोतवाली पुलिस ने संगठन के पदाधिकारियों पर फर्जी मुकदमा दर्ज करते हुए उन्हें जेल भेज दिया। वहीं, भाकियू टिकैत के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने वन विभाग के कार्यालय पर प्रदर्शन किया। भाकियू जिलाध्यक्ष का कहना था कि लकड़ी माफिया वन विभाग से मिलकर पेड़ काट रहे है। पूर्वी यमुना नहर पर खड़े पेड़ों पर आरी चल रही है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.