रुडकी, मई 5 -- रुड़की, संवाददाता। किसान नेता के पुत्र की दुकान पर जाकर मारपीट, दुकान में तोड़फोड़ और फायरिंग के मामले में पुलिस ने 11 आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। साथ ही चारों आरोपियों की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। वहीं, पुलिस आरोपियों के परिजनों से भी पूछताछ कर रही है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर चुंगी पर भाकियू तोकर गुट के राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद तालिब हसन के बेटे की इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान है। सोमवार रात कई बाइक सवार युवकों ने उनकी दुकान पर जाकर बेटे से गाली गलौज कर दी थी। विरोध करने पर युवकों ने मारपीट कर तोड़फोड़ कर दी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.