बिजनौर, मार्च 16 -- नगीना। भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक गन्ना समिति नगीना के प्रांगण में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता डा. धर्मवीर सिंह ने की जबकि संचालन वीरेंद्र सिंह ने किया। पचांयत में किसानों की अनेकों समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। जिनमें गन्ना समिति नगीना में किसानों को खाद के साथ अतिरिक्त दवाईया दी जा रही है,जो किसान लेना नहीं चाहता उन किसानों को दवाई ना दी जाय। तहसील में अशं निर्धारण विरासत आदि समस्याओं को शीघ्र निपटाया जाये। बंद पड़ी चकरोडो को बुरन्त खुलवाया जाये। स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के घर जबरदस्ती ना लगाया जाये,बिलों की गडवडी, व जर्जर तारों व फूंक चुके ट्रासफार्मर ठीक कराए जाये।आवारा पशुओं को पकड़‌वाकर गऊशला में छुडवाया जाये।इस मौके पर बलजीत सिंह, राहुल चौधरी, महेश सिंहं,राजपाल सिंह, तेजपाला सिंह ,वीरेंद्र सिंह...