मुरादाबाद, जनवरी 7 -- भारतीय किसान यूनियन के कैंप कार्यालय पर बुधवार को मासिक बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें किसानों की अनेकों समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में मौजूद पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया। बुधवार को भारतीय किसान यूनियन की बैठक में तहसील अध्यक्ष विक्की चौधरी ने गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर कहा कि इस समय चीनी मिल द्वारा किसानों को समय पर भुगतान किया जा रहा है ,आगे भी ऐसे ही भुगतान जारी रहना चाहिए। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं पर भी चर्चा हुई, जिसमें साफ-सफाई और पेयजल व्यवस्था दुरुस्त बनाने पर भी बल दिया गया। बैठक में तहसील अध्यक्ष विक्की चौधरी, राजवीर सिंह यादव, मलखान सिंह, संदीप सिंह, उदय पाल सिंह ,शैलेंद्र सिंह, गंभीर सिंह, शिव ठाकुर आदि ने विचार रखे और संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया। इसके अलावा अरविंद सिंह,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.