भाकियू की मासिक बैठक, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
उरई, जून 1 -- कोंच । संवाददाता विकास खंड कार्यालय कोंच में सोमवार दोपहर भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक अशोक कुमार खैरीकी की अध्यक्षता में हुई। किसानों ने तालाबों के जीर्णोद्धार, आवास, पेंशन और फसल मुआवजे समेत कई मुद्दों पर खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।किसानों ने चमारी और बसोब गांवों के तालाबों से अतिक्रमण हटाने, पड़री में नालों की सफाई और अधूरे तालाब भराव कार्य पूरे कराने की मांग की। पात्र गरीबों को पीएम आवास योजना का लाभ न मिलने, वृद्धावस्था व विधवा पेंशन से वंचित लोगों को पेंशन दिलाने की मांग उठाई। टूटे विद्युत पोल बदलने, आवारा पशुओं को गौशाला भेजने, नमामि गंगे के अधूरे कार्य, चकरोड-नाली निर्माण व हैंडपंप मरम्मत की मांग भी रखी। किसानों ने बेमौसम बारिश व आंधी से खराब गेहूं की फसल का मुआवजा मांगा। चेतावनी दी कि समाधान न होने पर आं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.