हमीरपुर, मार्च 17 -- हमीरपुर, संवाददाता। किसानों की समस्याओं को लेकर मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने कलेक्ट्रेट में मासिक पंचायत करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान नारेबाजी करते हुए डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा।पंचायत की अगुवाई जिलाध्यक्ष शिवपूजन निषाद ने की। जिसमें बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। पंचायत के बाद किसानों ने सात सूत्री मांगों का ज्ञापन नारेबाजी करते हुए एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में मौरंग खनन, सिंचाई व्यवस्था और पीने के पानी की समस्या को प्रमुखता से उठाया गया। गेहूं की फसल को समय पर पानी न मिलने से किसानों को भारी नुकसान की आशंका जताई गई। साथ ही मौदहा क्षेत्र में पेयजल संकट गहराने पर तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की गई, श्रमिकों के लंबित भुगतान और योजनाओं के लाभ दिलाने की भी आवाज उठाई। बिजली बिल माफी और किसा...