भाकियू की मासिक पंचायत, फसल नुकसान का मुआवजा देने की मांग
उरई, अक्टूबर 1 -- कालपी, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत गुरुवार को गल्ला मंडी परिसर में किसान सत्येंद्र सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। पंचायत में हाल की भीषण बारिश, अन्ना मवेशियों, जलभराव, खाद-बीज, बिजली और राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। पंचायत के बाद तहसील अध्यक्ष अजय पाल सिंह राजू मलथुआ के नेतृत्व में किसानों ने एसडीएम विनय कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि हाल की बारिश और अन्ना मवेशियों के कारण तहसील क्षेत्र में खरीफ की फसल को भारी नुकसान हुआ है। कई स्थानों पर 70 से 100 प्रतिशत तक फसलें खराब हो गई हैं। किसानों ने प्रत्येक गांव में राजस्व टीम गठित कर भौतिक सत्यापन कराने, फसल बीमा से वंचित किसानों को दैवीय आपदा मद से फसल और क्षतिग्रस्त मकानों का मुआवजा दिलाने की मांग की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.