फतेहपुर, मई 8 -- धाता। भाकियू महात्मा टिकैत की बैठक में किसानों को होने वाली समस्याओं पर चर्चा की गई, साथ ही ज्ञापन भी सौंपा गया। वहीं भाकियू की एक बैठक रसूलाबाद में भी आयोजित की गई। जिसमें किसानों को होने वाली समस्याओं से निजात को आवाज बुलंद की गई। धाता बिजली उपकेंद्र में आयोजित बैठक में ब्लाक अध्यक्ष करन पटेल ने कहा कि 11 हजार की एचटी लाइन के लूज होने के कारण कृषि संसाधन खेतों तक नहीं पहुंच पाते, ग्रामीण क्षेत्रो में 18 घंटे बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है। साथ ही लकड़ी के क्रास आर्म पर ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं मांग करते हुए कहा कि पंचायत भवनों को चिंहित कर ऐसे स्थानों को ऊर्जीकृत कराया जाए जिससे ग्रामीणों की समस्याएं कम हो सकें। किसानों ने एक्सईएन को ज्ञापन देते हुए समस्याओं के निस्तारण की मांग की है। वहीं रसूलाबाद में होने वाली बैठक मे...