काशीपुर, मार्च 28 -- जसपुर, संवाददाता। भाकियू की ब्लॉक स्तरीय मासिक बैठक में किसानों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद की। अनाज मंडी सभागार में आयोजित बैठक में नादेही चीनी मिल को पीपी मोड में न देने और सरकार द्वारा ही संचालित करने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। किसानों ने कहा कि क्षेत्र में गेहूं खरीद के लिए मात्र छह कांटे स्वीकृत किए गए हैं, जो पर्याप्त नहीं हैं। उन्होंने पतरामपुर, रायपुर और नादेही में अतिरिक्त तौल कांटे स्थापित करने की मांग की। साथ ही खरीद केंद्रों पर दलालों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की भी बात कही। बैठक के बाद किसानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन तहसीलदार दलीप सिंह को सौंपा। ज्ञापन में खेतों में झूलती बिजली की तारों को ठीक कराने, यूरिया व एनपीके खाद की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने, सीड प्ल...