गौरीगंज, मई 17 -- शुकुल बाजार। भाकियू भानू गुट की ब्लॉक इकाई की संगठन विस्तार बैठक रविवार को पांडेगंज चौराहा पर आयोजित हुई। ब्लॉक अध्यक्ष हरिकेश तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में युवा जिला अध्यक्ष राघवेंद्र मिश्रा, ब्लॉक संरक्षक डॉ. ओंकार नाथ सिंह व ब्लॉक प्रभारी बद्री तिवारी मौजूद रहे। इस दौरान राजकिशोर पाल को ब्लॉक उपाध्यक्ष, मनीष तिवारी को ब्लॉक महामंत्री, संत कुमार दुबे को ब्लॉक मंत्री तथा किरण पासी को महिला मोर्चा का ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया। वहीं बद्री विशाल तिवारी, विकास शुक्ला, बृजेश शुक्ला और बृजेश पांडे को विभिन्न ग्राम पंचायतों का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। विजय साहू को वाहन प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...