लखीमपुरखीरी, मई 25 -- गोला गोकर्णनाथ। शहर की पंजाबी कॉलोनी में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की समीक्षा बैठक जिला अध्यक्ष कुलवंत सिंह जोशन की अध्यक्षता में हुई। बैठक में किसानों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में किसानों ने बिजली की गंभीर समस्या और लो वोल्टेज के कारण फसलों के सूखने का मुद्दा उठाया। किसानों का कहना था कि पर्याप्त बिजली न मिलने से सिंचाई कार्य प्रभावित हो रहा है जिससे खेती संकट में है। इसके अलावा किसानों ने यूरिया की भारी किल्लत पर नाराजगी जताते हुए कहा कि समय पर यूरिया उपलब्ध नहीं हो पा रही है। किसानों को घंटों लंबी लाइनों में लगना पड़ रहा है, इसके बावजूद पर्याप्त मात्रा में खाद नहीं मिल रही है। यह भी पढ़ें- भाकियू की बैठक में छाया बिजली संकट का मुद्दा बैठक में बजाज ग्रुप द्वारा किसानों के बकाया गन्ना भुगत...