मिर्जापुर, जनवरी 31 -- कैलहट। भारतीय किसान यूनियन की ग्राम सभा बगही गांव में हुई बैठक में गंगा नदी के कटान पर चिंता जताई गई। किसानों का कहना है कि शिवपुर, गांगपुर चित्ररहा, बगही, जलालपुर माफी गांव की करीब पांच सौ बीघा जमीन गंगा में समाहित हो गई है। यदि कटान को नहीं रोका गया तो आने वाले समय में जमीन ही नहीं गांव भी गंगा के कटान से प्रभावित हो जाएगा। किसानों का कहना था कि इस वर्ष गंगा नदी में पांच बार बाढ़ से क्षेत्र की काफी सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं, जिसमें जलालपुर से बगही के बीच में सड़क धंस गई है। गांगपुर, बगही मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो गया है। अनुराग सिंह ने कहा कि बेला से लेकर बगही तक दो मीटर सड़क की ऊंचाई बढ़ाई जाए और क्षतिग्रस्त सड़कों का निर्माण कराया जाए। बगही में जरगो नदी पर पुल का निर्माण भी कराया जाए। पुल जर्जर स्थिति में हो गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.