बुलंदशहर, मई 25 -- बुलंदशहर। भाकियू महाशक्ति के राष्ट्रीय कार्यालय पर रविवार दोपहर बाद संगठन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों, महिलाओं और स्वरोजगार से जुड़े मुद्दों पर गहन चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बैंक अधिकारियों के भ्रष्टाचार के कारण पलीता लग रहा है। इस दौरान संगठन के विस्तार पर चर्चा करते हुए ठाकुर शिवकुमार को एनसीआर संगठन मंत्री मनोनीत किया गया, जिनका उपस्थित कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बैठक को संबोधित करते हुए ठा धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ब्यूटी पार्लर आदि रोजगार हेतु बैंक से लोन देने की योजना चलाई जा रही है, लेकिन बैंक अधिकारी कमीशन न मिलने पर आवेदनों को रिजेक्ट कर देते हैं। यह भी पढ़ें- संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान पर भाकपा मा...