भाकियू की बैठक में आगामी कार्यक्रम तय किए
रुडकी, सितम्बर 8 -- मंगलौर, संवाददाता। भाकियू (टिकैत) की गुड़मंडी में हुई बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। तय किया गया कि 11 सितंबर को ऊर्जा निगम के खिलाफ मंगलौर बिजली घर पर धरना दिया जाएगा। इसके साथ ही 17 सितंबर को मुजफ्फरनगर के जीआईसी ग्राउंड में होने वाली महा पंचायत की तैयारियों एवं रूपरेखा पर चर्चा की गई। इसके साथ ही ग्राम बूड़पुर जट में 11 अक्टूबर को होने वाली महा पंचायत की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की गई। इसमें यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत शामिल होंगे। जिला अध्यक्ष विजय शास्त्री ने कहा कि 11 सितंबर को बिजली की समस्या को लेकर मंगलौर बिजली घर पर प्रदर्शन किया जाएगा और 17 सितंबर की महा पंचायत मुजफ्फरनगर होगी वहां भी जनपद हरिद्वार के किसान पहुंचेंगे। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: किसानों की समस्या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.