संभल, मार्च 22 -- विकासखंड बहजोई के गांव बमनपुरी कला में भारतीय किसान यूनियन टिकैत की पंचायत आयोजित की गई। जिसमें क्षेत्र के किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर गहन चर्चा करते हुए आगे की रणनीति तय की गई। बैठक में किसानों में बिजली की अव्यवस्था, गांव में चल रही चकबंदी प्रक्रिया में अंश निर्धारण की त्रुटियों और बेमौसम बारिश व तेज हवा से फसलों को हुए नुकसान जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। किसानों ने मांग की, कि फसलों के नुकसान का शीघ्र सर्वे कराकर मुआवजा दिलाया जाए। साथ ही चकबंदी में हो रही अनियमितताओं की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि जनपद का किसान लगातार समस्याओं से जूझ रहा है। जर्जर बिजली लाइनों को नहीं बदला जा रहा और निर्धारित शेड्यूल के अनुसार बिजली ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.