अमरोहा, जुलाई 19 -- भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट पदाधिकारियों की मासिक पंचायत रविवार को ब्लाक परिसर में हुई। किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा कर समाधान के लिए आंदोलन की रणनीति बनाई गई। गंगा एक्सप्रेसवे के लिए अधिग्रहित की जा रही भूमि का सर्किल रेट बढ़ाने, छुट्टा पशुओं से किसानों को राहत दिलाने, 60 वर्ष की आयु पूरी कर चुके किसानों को पांच हजार रुपये मासिक पेंशन देने, वेव शुगर्स मिल पर बकाया गन्ना मूल्य भुगतान जल्द किसानों को दिलाने व क्षेत्र में तेंदुए के आतंक से मुक्ति दिलाने की मांग उठाई गई। वक्ताओं ने कहा कि हरिद्वार तक प्रस्तावित गंगा एक्सप्रेसवे को लेकर 21 जुलाई को कलक्ट्रेट पर महापंचायत होगी। यह भी पढ़ें- 'डेरा डालो, घेरा डालो' किसान महापंचायत 21 जुलाई को किसानों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई। इस दौरान संगठन क...