मेरठ, जनवरी 28 -- सरधना। भारतीय किसान यूनियन किसान सभा ने सोमवार को नगर में तिरंगा यात्रा निकालकर सद्भावना का संदेश दिया। यात्रा में सैकड़ों ट्रैक्टर शामिल हुए। तहसील पहुंचकर इस यात्रा का समापन किया गया। इस दौरान क्षेत्र की समस्याओं को लेकर संगठन के पदाधिकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा। यात्रा का नेतृत्व जिलाध्यक्ष मेरठ चौधरी निखिल राव ने किया, जबकि राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज त्यागी और राष्ट्रीय संरक्षक सतेंद्र त्यागी मौजूद रहे। प्रशासन को अवगत कराया कि क्षेत्र में आरडीएफ कचरे को जलाने से प्रदूषण फैल रहा है। इसके अलावा आवारा पशुओं से फसलों को नुकसान, नकली कीटनाशक दवाओं की बिक्री, गन्ने के ओवरलोड ट्रकों से लगने वाले जाम समेत कई समस्याओं के निस्तारण की मांग उठाई। राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज त्यागी ने कहा कि संगठन किसान और मजदूरों के सम्मान व अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.