मेरठ, अप्रैल 9 -- गुरुवार को भाकियू किसान क्रांति की बैठक सरधना में आयोजित की गई, जिसमें संगठन विस्तार को लेकर अहम निर्णय लिए गए। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चौधरी निखिल राव ने की। भाकियू संघर्ष को छोड़कर उबेद सरधना ने संगठन में शामिल होकर युवा पश्चिम प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व संभाला। वहीं, भाकियू आंदोलनकारी के जिला प्रभारी सुल्तान मलिक ने भी संगठन में आस्था जताते हुए सदस्यता ग्रहण की। उन्हें युवा जिला महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अतिरिक्त संगठन विस्तार के तहत शाहरुख को युवा ब्लॉक अध्यक्ष सरधना के पद पर मनोनीत किया गया। बैठक में सहरोज मलिक और मुजाहिद खान सहित कई अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.