शामली, मार्च 18 -- शामली। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने बुधवार को सीएमओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न समयाओं के समाधान को लेकर सीएमओ को ज्ञापन सौंपा। इसके साथ ही कथित भ्रष्टाचार में वसूली के आरोप लगाए। उन्होने चेतावनी दी कि यदि विभाग में विभिन्न समस्याओं पर सुधार नहीं हुआ तो आन्दोलन किया जायेगा। बुधवार को भाकियू जिलाध्यक्ष सांता प्रधान के नेतृत्व में कार्यकर्ता सीएमओ कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन कर धरना शुरू कर दिया। भाकियू नेताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होने सीएमओ डा. अनिल कुमार को दिए ज्ञापन में कहा कि जिला अस्पताल में चिकित्सक समय से ओपीडी करे और चिकित्सकों की कमी को दूर किया जाये। अल्ट्रासाउंड में तैनात चिकित्सक द्वारा मरीजों को लंबी लंबी तारीखे दी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.