हापुड़, जून 11 -- हापुड़ देहात थाने में तराई किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बुधवार को जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद कार्यकर्ता थाने परिसर में ही धरने पर बैठ गए। करीब तीन घंटे तक चले धरने के दौरान कार्यकर्ताओं ने किसान परिवार के साथ पूर्व में पुलिस द्वारा कथित अभद्रता करने का आरोप लगाया और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी द्वारा मामले की निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद धरना समाप्त हो सका। यह भी पढ़ें- भाकियू का देहात थाने पर हंगामा, पुलिस के आश्वासन पर निपटा मामलाकिसान के साथ पुलिस की अभद्रता तराई किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष सरदार भगत सिंह ने बताया कि गांव जरौठी के किसान निरंकार सिंह छह दिन पहले अपने प्लाट की चारदीवारी करा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगो...