सहारनपुर, अप्रैल 10 -- नकुड़, संवाददाता। भाकियू (टिकैत) कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन कर एसडीएम को मांग पत्र सौंपा। मंडल अध्यक्ष चौधरी अशोक कुमार के नेतृत्व में किसान ब्लॉक कार्यालय में एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंचे और गांव डाल्लेवाला में चल रही चकबंदी प्रक्रिया पर नाराजगी जताते हुए आरोप लगाया कि चकबंदी अधिकारियों की लापरवाही से कई किसानों को सही चक नहीं मिल पाए हैं। कई चकमार्गों और सेक्टरों की पैमाइश भी अधूरी बताई गई। भाकियू ने गेहूं कटाई के मौसम को देखते हुए चकबंदी पर फिलहाल रोक लगाने और विसंगतियां दूर कर कागजात जमा कराने की मांग की। चेतावनी दी गई कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में मेवाराम, प्रदीप ठाकुर, संजय चौधरी, इदरीस अहमद सहित कई किसान मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.