मेरठ, मई 2 -- थाना पुलिस की निष्क्रियता, बढ़ते अपराध और नलकूपों से बिजली लाइन चोरी होने की घटनाओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने जानी पुलिस का घेराव कर थाना परिसर में धरना प्रदर्शन किया। करीब पांच घंटे चले हंगामा चला। एसएसपी अविनाश पांडेय के पुलिस लापरवाही पर कड़ी कार्यवाही करने के आश्वासन पर किसानों ने धरना खत्म किया। थाना क्षेत्र के शेखपुरी के जंगल में एक सप्ताह पहले किसानों की ट्यूबवेलों पर जा रही बिजली आपूर्ति की लाईन से लाखों के तार चोरी कर लिया था। दूसरी घटना टिमकिया निवासी सत्येंद्र के पुत्र पर अज्ञात नकाब पोश बदमाश द्वारा फायरिंग कर जान से मारने की घटना में पुलिस की निष्क्रियता सामने फिर से सामने आई थी। तीसरी घटना में खेड़की में किसान की खतौनी में गलत नाम दर्ज करने आदि शिकायत को लेकर किसान यूनियन टिकैत गु...