बिजनौर, फरवरी 24 -- भाकियू टिकैत के कार्यकर्ता के साथ जाम स्थल पर हुई मारपीट के मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्यवाई की मांग को लेकर थाना प्रांगण में धरना शुरू कर दिया गया है। तीन दिन पूर्व गांव टांडा साहूवाला निवासी पुष्पेंद्र की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई थी। हादसे से नाराज मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने सोमवार को थाने के सामने जाम लगाया था जाम लगने की सूचना पर भाकियू टिकैत के कार्यकर्ता योगेंद्र सिंह लोगों को समझाने के लिए मौके पर पहुंचे थे आरोप है कि वहां पर कुछ लोगों ने उनके साथ अभद्रता और मारपीट की थी। तब उन्होंने कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्यवाई की मांग को लेकर तहरीर दी थी। पुलिस द्वारा कार्यवाई नही करने से नाराज कार्यकर्ताओं ने धरना शुरू कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.