भाकियू कार्यकर्ताओं ने सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन
रामपुर, अगस्त 8 -- मिलक। शुक्रवार को भाकियू कार्यकर्ताओं ने पंचायत की और नायब तहसीलदार को आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।इस दौरान ज़िला अध्यक्ष भानु प्रताप ने बोलते हुए कहा की ग्राम गदईया हरसू नगला में एक किसान के परिवार के व्यक्ति को मृत दिखाकर राशन कार्ड से नाम काट दिया।जिसको लेकर उन्होंने जांच की मांग की और कार्यवाही न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। उन्होंने खतौनी में अंश भाग त्रुटि, जल जीवन मिशन के अंतर्गत सड़कों को खोद डालना, कोरी जाति प्रमाण पत्र जारी न होना आदि समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। वहीं, चलो गांव की और अभियान के तहत संगठन का विस्तार करते हुए ग्राम मिलक के कई दर्जन लोगों को संगठन के सदस्यता भी दिलाई। इस मौके पर सुनील मौर्या, बाबर खां, रामपाल पटेल, अब्दुल रज़्ज़ाक खान, रतन लाल राठौर, हरीश कुमार गंगवार, ओमपाल, रघुवीर, रामसिंह, कांति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.