अयोध्या, मार्च 23 -- बीकापुर, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन (अरा.) ने लंबित समस्याओं को लेकर बीकापुर तहसील में सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया। सैकड़ों किसानों ने तहसीलदार कार्यालय का घेराव कर घंटों तक प्रशासन पर दबाव बनाए रखा और अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की। घंटों चले घेराव के दौरान किसानों ने राजस्व विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए। उनका आरोप है कि लेखपाल और संबंधित कर्मचारी जानबूझकर मामलों का निस्तारण नहीं कर रहे हैं और गलत रिपोर्ट लगाकर फाइलों को लटकाया जा रहा है। किसानों ने पट्टे की जमीन, अतिक्रमण, जर्जर मकानों की रिपोर्ट, नाली व सड़क निर्माण और अवैध धन वसूली जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि पूर्व में दिए गए ज्ञापनों पर भी कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। ब्लॉक अध्यक्ष जान अली सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे...