पीलीभीत, मई 21 -- पूरनपुर। जमीन की पैमाइश एक सप्ताह बाद भी न कराए जाने पर से नाराज भाकियू कार्यकर्ता तहसील में धरने पर बैठ गए। उन्होंने पैमाइश न कराने तक धरना जारी रहने की चेतावनी दी। यह भी पढ़ें- भाकियू कार्यकर्ताओं ने तहसील में शुरू किया धरना-प्रदर्शनधरने का कारण भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के कार्यकर्ताओं ने 14 मई को तहसील में एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर पिपरिया दुलई की गाटा संख्या 78 जमीन पर एक राइस मिलर के कब्जा करने का का आरोप लगया गया था। जमीन कार्यकर्ताओं की बताकर उसकी पैमाइश कराने की मांग की गई थी। एसडीएम ने टीम गठित कर पांच दिनों में पैमाइश कराने का आश्वासन भी दिया। इसके बावजूद जमीन की नापजोख नहीं कराई। इससे भाकियू कार्यकर्ताओं में नाराजगी पनप गई।धरना और आश्वासन बुधवार को कार्यकर्ता तहसील पहुंचे और धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि क...