भाकियू कार्यकर्ताओं ने तहसील में प्रदर्शन कर पुलिस से की शिकायत
पीलीभीत, जून 1 -- खेत पर कब्जे का विरोध करने पर राइस मिलर और उसके साथियों ने दलित महिलाओं के साथ गाली गलौज करते हुए धमकाया। इससे नाराज भाकियू कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए तहसील में प्रदर्शन किया। तहसीलदार और कोतवाली पुलिस से मामले की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की गई। तहसील क्षेत्र के गांव जेठापुर की रहने वाली राखी देवी सहित कई महिलाओं की पैतृक जमीन गांव मुड़िया में है। आरोप है गाटा संख्या 781 पर एक राइस मिलर और उसके साथी कब्जा करना चाहते हैं। खेत पर महिलाओं के जाने पर उन्हें धमकाया जाता है। एक जून को महिलाएं फिर अपने खेत पर गईं। आरोप है राइस मिलर अपने साथियों के साथ जमीन पर कब्जा कर रहे थे। आरोप है जब महिलाओं ने विरोध किया तो कब्जा करने वालों ने हमला कर दिया। महिलाओं की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। समझाने के बाद पुलिस वापस लौट गई। आरोप है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.