कन्नौज, मार्च 31 -- गुरसहायगंज,संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय नेता महेंद्र सिंह टिकैत को उड़ीसा में पुलिस द्वारा सर्किट हाउस में नजरबंद किए जाने की खबर के बाद कन्नौज में भाकियू कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया। राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर सोमवार रात करीब नौ बजे भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष शमीम सिद्दीकी के नेतृत्व में करीब दो दर्जन कार्यकर्ता गुरसहायगंज कोतवाली पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपने नेता की रिहाई की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यह कार्रवाई किसानों की आवाज दबाने का प्रयास है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाकियू नेताओं ने स्पष्ट किया कि इस मामले में उत्तर प्रदेश सरकार का कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं है, क्योंकि घटना उड़ीसा की है। इसके बावजूद संगठन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.