बदायूं, फरवरी 18 -- बदायूं। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना 18 फरवरी बुधवार के लिए एआरटीओ चौराहे से आगे पंचायत की जाएगी। जिसमें अंडरपास की मांग की जायेगी। मंडल प्रवक्ता ने कहा कि फोरलेन का निर्माण होना अच्छी बात है, लेकिन अंडरपास न बनाना गलत है, जहां जरूरत है वहां पर अंडरपास बनाये जायें। इसको लेकर एआरटीओ कार्यालय पर चर्चा की गई और ग्रामीणों के साथ तैयारी की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...