भाकियू अ. की पंचायत में गन्ना मूल्य 600 रुपये कुंतल की मांग
बिजनौर, सितम्बर 7 -- भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की पंचायत में प्रदेश सरकार से गन्ना मूल्य छह सौ रुपये घोषित करने की मांग की गयी। सोमवार को गन्ना समिति परिसर में उत्तम सिंह की अध्यक्षता एवं सतेंद्र सिंह के संचालन में आयोजित पंचायत में वक्ता किसानों ने गोवंश में फैल रही लंपी बीमारी को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि बीमारी के कारण पशुपालकों को काफी नुकसान हो रहा है। वक्ताओं ने पशुपालन विभाग से प्रत्येक गांव में शिविर लगाकर जल्द से जल्द गोवंश का टीकाकरण कराने की मांग की। यूनियन के हरियाली से खुशहाली कार्यक्रम के तहत पूर्व में लगाए गए पौधों की सुरक्षा के लिए ब्लॉक अध्यक्ष उत्तम सिंह ने ट्री गार्ड वितरित किए। किसानों ने चीनी मिल द्वारा पिछले वर्ष उपलब्ध कराए गए सल्फर, सागरीका, पोटाश आदि उर्वरकों को इस वर्ष भी उपलब्ध कराने की मांग की। उत्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.