अमरोहा, मार्च 4 -- भारतीय किसान यूनियन असली गुट के राष्ट्रीय आह्वान पर सोमवार को स्थानीय किसानों के तेवर तल्ख हो गए। गन्ना वैरायटी 05009 को सामान्य प्रजाति 05011 में खरीदे जाने के विरोध में किसानों ने जगह-जगह गन्ने की होली जलाकर प्रदर्शन किया। मंगलवार सुबह क्षेत्र के गांव वालीपुर में आयोजित पंचायत के दौरान संगठन के मंडल अध्यक्ष डूंगर सिंह ने आरोप लगाया कि मिल क्षेत्र में 05009 अगेती प्रजाति की फसल तैयार है, लेकिन मिल प्रबंधन इसे सामान्य बताकर खरीद रहा है। इससे किसानों को प्रति कुंतल नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों के साथ अन्याय बताते हुए चेतावनी दी कि जल्द सुधार नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। किसानों पर दर्ज कराए गए मुकदमों को वापस लिए जाने की मांग भी की। वहीं गांव सीकरखेड़ा, कुआंखेड़ा, मुरादपुर, देहरा चक, ततारपुर गर्वी, दौराला, मलक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.