अमरोहा, अप्रैल 28 -- भारतीय किसान यूनियन असली गुट पदाधिकारियों ने मंगलवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचकर एसडीएम शैलेष दुबे को ज्ञापन सौंपा। संगठन के मंडल अध्यक्ष डूंगर सिंह ने कहा कि अमरोहा मार्ग स्थित गन्ना समिति की बैनामे के आधार पर उपलब्ध समस्त भूमि पर ही भवन का निर्माण कराया जाना चाहिए ताकि किसानों को एक ही स्थान पर सभी सुविधाएं मिल सकें। आरोप लगाया कि उक्त भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है, जिसे पैमाइश कराकर हटाया जाना चाहिए। इसके साथ ही जिला सहकारी बैंक द्वारा किसानों से सात प्रतिशत के बजाय तीन प्रतिशत ब्याज वसूलने की मांग भी उठाई। कहा कि अधिक ब्याज दर से किसान आर्थिक रूप से परेशान हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- किसानों गन्ना भुगतान जल्द कराये सरकार इस दौरान संगठन के जिला प्रवक्ता नरेश कुमार, खचेडू सिंह, जसपाल गिल, अनुज, प्रदीप, रामकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.