भाकियू असली ने अवैध खनन के खिलाफ सख्ती बरतने की मांग की
अमरोहा, मई 21 -- हसनपुर। नगर की मंडी समिति में बुधवार को आयोजित भारतीय किसान यूनियन असली की मासिक बैठक में क्षेत्र में चल रहे अवैध खनन को लेकर सख्ती बरतने की मांग की गई। कहा कि अवैध खनन में लगे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। निजी स्कूलों में महंगी फीस व किताबों की मनमानी को लेकर भी भारी रोष दिखाई दिया। आरोप लगाया कि निजी स्कूलों में अभिभावकों का आर्थिक व मानसिक शोषण हो रहा है। किसानों को पर्याप्त मात्रा में यूरिया खाद मुहैया कराए जाने की मांग की। ब्लाक अध्यक्ष रणवीर सिंह को जिला उपाध्यक्ष घोषित किए जाने पर स्वागत किया गया। यह भी पढ़ें- भाकियू असली ने अवैध खनन के खिलाफ सख्ती बरतने की मांग की इस दौरान तहसील अध्यक्ष समरपाल सिंह, परम सिंह, कमल सिंह, रणवीर सिंह, महेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, रमेश, शेर सिंह, गंगासरन, राहुल चौधरी, ओम प्रकाश, गोवर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.