अमरोहा, मार्च 10 -- मंडी धनौरा। सोमवार दोपहर स्थानीय ब्लॉक परिसर में भारतीय किसान यूनियन असली पदाधिकारियों की मासिक पंचायत आयोजित की गई। किसानों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। गोरखपुर, शामली, पानीपत प्रस्तावित छह लेन हाईवे के मार्ग में बदलाव का मुद्दा प्रमुख रूप से उठाया गया। वक्ताओं ने कहा कि पहले यह मार्ग अमरोहा से प्रस्तावित था, लेकिन अब इसे बिजनौर-मुरादाबाद की ओर से निकाला जा रहा है। चेतावनी दी कि यदि मार्ग को अमरोहा से होकर बहाल नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। इसके अलावा किसानों ने अगेती प्रजाति के गन्ना बीज सस्ती दरों पर उपलब्ध कराने व आलू की फसल की एमएसपी पर खरीद की मांग भी उठाई। इस दौरान जसपाल गिल, सोनू, खचेडू सिंह, सुरेश, रामवीर, जावेद मलिक, इश्तियाक अली, श्यामवली यादव, कपिल त्यागी, जुल्फकार मलिक आदि मौजूद रहे।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.