बिजनौर, अप्रैल 7 -- धामपुर। भाकियू अराजनीतिक की मासिक पंचायत में पीसीएस में चयनित अभय प्रताप सिंह को सम्मानित किया गया। मटौरा दर्गा में आयोजित मासिक पंचायत में जिला उपाध्यक्ष दुष्यंत राणा की अध्यक्षता में युवा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह ने अभय प्रताप सिंह को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने किसान भाइयों से नव चयनित पीसीएस अभय प्रताप सिंह से प्रेरणा लेने के लिए अपने बच्चों को कठिन परिश्रम करने के प्रेरित किया।इस अवसर पर कार्यकर्ताओं पर पुलिस के दर्ज झूठे मुकदमे दर्ज करने को लेकर रोष व्यक्त किया। बैठक में प्देश उपाध्यक्ष अतुल बालियान, अजय राजपूत, भानु प्रताप राणा, अरविंद राजपूत, वीरेंद्र कुमार, विजयपाल सिंह, सुभाष चौहान, सुशील कुमार, सुरेश कुमार, सुनील प्रधान, संजय कुमार, दिनेश प्रधान, कुशल पाल सिंह आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.