हापुड़, मार्च 11 -- भारतीय किसान यूनियन, अराजनैतिक का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष पवन हूण के नेतृत्व में किसानों की समस्या को लेकर जिला मुख्यालय में डीएम अभिषेक पाडेय से मिला। उन्होंने सिंभावली और बृजनाथपुर शुगर मिलों से किसानों का गन्ना भुगतान और बिजली समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष पवन हूण ने बताया कि जिले में सिंभावली और बृजनाथपुर शुगर मिलों में आरपी की नियुक्ति नहीं हुई है, ऐसे में दोनों शुगर मिलों में आरपी की नियुक्ति होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पहले शुगर मिलों पर सीजन बंद होने के बाद किसानों का करीब सौ करोड़ का बकाया भुगतान होता था, लेकिन अब कई सालों से मिलों पर 400 करोड़ से ज्यादा का बकाया रह जाता है। जबकि गन्ना पराई भी कम हुई है। पहले सिंभावली से 45 से 50 और बृजनाथपुर से 18 करोड़ महीने का गन्ना भुगतान होता था, लेकिन यह आद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.