मुजफ्फर नगर, जनवरी 5 -- भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने रविवार की सुबह नेशनल हाईवे पर कूडे से भरे ट्रक को रोक लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस व प्रदूषण विभाग के अधिकारी ने कूडे का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर जनपद मे कही पर इस तरह के ट्रक नजर भी आएं तो उनका ऐसा ही हाल होगा। अभी तो अधिकारी चालान काट रहे है अगर यूनियन ने कमान संभाल ली तो ट्रकों के टायरों को काटने का काम भी किया जायेगा। क्षेत्र में बढते प्रदूषण को देखते हुए भाकियू ने कमान संभाल रखी हुई है। दूसरे राज्य से जनपद में कूडे से भरे ट्रकों को लेकर यूनियन के कार्यकर्ताओं ने अभियान चलाया हुआ है। इसी को लेकर भाकियू अराजनैतिक के ब्लाक अध्यक्ष गुडडू के नेत्तृव में कार्यकर्ताओं ने नेशनल हाईवे 58 भैंसी के समीप से गुजर रहे कूडे से भरे ट्रक को रोक लिया। पांच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.