मथुरा, मार्च 26 -- भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने 28 मार्च को जेवर में प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। संगठन के पदाधिकारियों के अनुसार जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए आ रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को किसानों की विभिन्न समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा जाएगा। मंडल अध्यक्ष राजकुमार तौमर के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में आगरा और अलीगढ़ मंडल के सभी जिलों के किसान कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे। मथुरा से भी किसान नेता व कार्यकर्ता एकत्रित होकर जेवर के लिए रवाना होंगे। संगठन ने बताया कि उनकी प्रमुख मांगों में भारत सरकार द्वारा वितरित राशन में 5 किलोग्राम आलू शामिल किए जाने की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई जाएगी। किसानों का कहना है कि इस मांग से आमजन को राहत मिलेगी और किसानों को भी लाभ होगा। राजकुमार तौमर का कहना है कि यह प्रदर्शन क...