भाकियू अराजनैतिक के शामली जिलाध्यक्ष कालेन्द्र मलिक निष्कासित
शामली, अगस्त 29 -- शामली। भाकियू अराजनैतिक के शामली जिलाध्यक्ष कालेन्द्र मलिक को संगठन विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप में संगठन से निष्कासित कर दिया गया है। संगठन के चेयरमैन राजेंद्र सिंह मलिक ने प्रेस नोट जारी कर यह जानकारी दी। राजेंद्र सिंह मलिक ने आरोप लगाया कि कालेन्द्र मलिक काफी समय से संगठन में कार्यकर्ताओं को बरगलाकर संगठन को नुकसान पहुंचा रहे थे। उन्हें कई बार चेतावनी भी दी गई, लेकिन इसके बावजूद वह दूसरे गुट के साथ मिलकर संगठन को कमजोर करने का प्रयास कर रहे थे।प्रेस नोट के अनुसार राजेंद्र सिंह मलिक के प्रस्ताव पर संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और प्रदेश कमेटी ने कालेन्द्र मलिक को संगठन विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने के कारण निष्कासित करने का निर्णय लिया है।उन्होंने बताया कि आगामी निर्णय तक शामली जनपद में संगठन का क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.