भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया
सहारनपुर, सितम्बर 21 -- रामपुर मनिहारान। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर राजेश सिंह के जन्मदिन के मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष चौ. जगपाल सिंह के आवास पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन मनाया और उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम में प्रसाद भी वितरित किया गया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष चौ. जगपाल सिंह ने कहा कि ठाकुर राजेश सिंह हमेशा किसानों के हक और अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहे हैं। उनके नेतृत्व में संगठन लगातार किसानों की आवाज बुलंद कर रहा है। कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को जन्मदिन की बधाई देते हुए संगठन को ओर मजबूत करने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन पर हुआ कार्यक्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.