बुलंदशहर, मार्च 30 -- क्षेत्र के मोहल्ला सराय अल्लो स्थित बिल्लू चौधरी के आवास पर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की बैठक आयोजित की गई। जिसमें किसान नेता मांगेराम त्यागी मुख्य अतिथि रहे। जिनका कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जिसके बाद किसानों की समस्याओं और उनके समाधान पर मंथन किया गया। बैठक में मांगेराम त्यागी ने कहा कि आगामी चार अप्रैल को नवीन फल एवं सब्जी मंडी बुलंदशहर से ट्रैक्टर महा रैली निकाली जाएगी। यह रैली मंडी से कलेक्ट्रेट तक पहुंचेंगी। साथ ही वहां पंचायत कर विभिन्न मांगे उठाई जाएंगी। इसमें सतीश प्रधान, रजी, विजय सैनी, कैलाश भागमल, हाजी बहाब, हसन सैफी, रिजवान, आरिफ, यामीन, सुरेश, भोला आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...